शामली, फरवरी 6 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने शुक्रवार को तहसील ऊन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न न्यायालयों एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, आर.के. कार्यालय, खतौनी कक्ष, उप निबंधक कार्यालय सहित तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम एसडीएम ऊन न्यायालय का निरीक्षण किया। यहां धारा 38, धारा 24 एवं धारा 116 से संबंधित लंबित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए एक से तीन वर्ष तक लंबित वादों में नियमित तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम बेहड़ा विनोद बनाम काला की पत्रावली में कुर्रे अप्राप्त पाए जाने पर लापरवाही मानते हुए संबंधित लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.