जिलाधिकारी ने ड्रग वेयर हाउस का लिया जायजा
संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम लहुरादेवा में बनाये गए नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। इस मौके पर कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि अग्निशमन विभाग से समवन्य स्थापित कर भवन में लगाएं गए फायर किट का एनओसी प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से भी निर्धारित मानकों के अनुसार नवनिर्भित भवन का निरीक्षण करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, ओएसडी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण यह भी पढ़ें- अग्निशामालय भवन के लिए जमीन आवंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.