मथुरा, मई 30 -- जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा हेतु ओटीडी सेल (वन ट्रिलियन डॉलर सेल) की बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ओटीडी सेल द्वारा कृषि फसलों /औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादकता तथा दुग्ध प्रोसेसिंग की समीक्षा की। कलेक्ट्रट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ओटीडी सेल द्वारा उद्योगों के लिए भूमि आवंटन और स्वीकृति की स्थिति, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना एवं उनके कार्यशील होने तथा सम्बन्धित इकाईयों का सुसंगत अधिनियमों में पंजीकरण, राजमार्गों, विद्युत ग्रिड, लॉजिस्टिक्स हब, विशेष निवेश जोन / टाउनशिप / औद्योगिक क्षेत्र / प्लेज पार्क आदि अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की नियमित समीक्षा त...