कौशाम्बी, मार्च 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रिक्त दुकानों को आवंटित करने की कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। समीक्षा के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी को रिक्त चल रही पांच उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश दिए। कहा कि दुकान रिक्त होने पर नियमानुसार समयबद्ध नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करा लिया जाए। ई केवाईसी एवं अवशेष 11 यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाए। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान कहा कि संबंधित अधिकारी से समन्वय कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...