हरदोई, मई 27 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बेलाताली तालाब का निरीक्षण किया।तालाब के सुदृढ़ीकरण, सौर्दर्यीकरण व जल संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टिकट व्यवस्था के बारे मे जानकारी लेते हुये कहा कि प्रवेश शुल्क लिया जाये। मन्थली पास भी बनाये जाये। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं के लिये खाने पीने के लिये फूड कोर्ट बनाया जाये। सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। तालाब के किनारे लगी झाड़ियों को कटवाकर साफ-सफाई करायी जाये। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि तालाब के सौर्दर्यीकरण का कार्य शीघ्र कराया जाये। अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एनजीओ की मद...