मुंगेर, मई 8 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में कामकाजी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके बच्चों की बेहतर देखभाल की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पालना घर (क्रेच) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि अक्सर कामकाजी महिलाओं को अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। दफ्तर आने के दौरान बच्चों को घर पर छोड़ना या उनकी सुरक्षा की चिंता करना उनके कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इसी समस्या के समाधान के लिए इस आधुनिक पालना घर की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि अब महिला कर्मी अपने बच्चों को यहां सुरक्षित वातावरण में छोड़कर निश्चिंत होकर अपना सर...