मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को परदहां क्षेत्र में पूर्व स्पिनिंग मिल की 84.27 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही औद्योगिक पार्क के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक पार्क के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने औद्योगिक पार्क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बिजली, सड़क एवं अन्य आधारभूत संर...