गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, जीडीए, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से संबंधित शिकायत आई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई के दौरान पटेल नगर निवासी एक महिला ने कुछ दिन पहले घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले पोतों की फीस माफी के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला के पोतों की एक वर्ष की स्कूल फीस माफ हो गई है। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने एक साल की स्कूल फीस माफ कराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...