गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम ,वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.