सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को रायबरेली रोड स्थित अंकारीपुर, दूबेपुर में ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, रिजेक्टेड यूनिट कक्ष, वीवीपैट कक्ष, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। इस वेयर हाउस में 188 विधानसभा क्षेत्र सुलतानपुर,189 सदर,190 लम्भुआ और 191 कादीपुर सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम/वीवी पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस/स्ट्रांग रूम निरीक्षण के दौरान सम्बंधित को निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। यहां पर कांग्रेस पार्टी की ओर से विधि विभाग के प्रदेश महासचिव मो.कमर खान व अन्य मान्यता प्राप्त समस्त र...