मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मंगलवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, अग्निशमन यंत्रों, कंट्रोल रूम, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित पार्टियों के प्रतिनिधि तथा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.