कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन, जूना अखाड़ा गुरुमूर्ति एवं मंदिर कोठारी महंत महाकाल गिरि महाराज के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि जिलाधिकारी ने अन्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के पर्व से पहले पूरी तैयारी कर लें। मंदिर प्रबंधन द्वारा विभिन्न सदस्यों को अवगत कराया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा, सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम को मंदिर परिसर व आसपास विशेष स...