भदोही, मार्च 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की देर शाम डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें जर्जर स्कूल भवनों को शीघ्र ही ध्वस्तीकरण कराने को निर्देशित किए। बीएसए शिवम कुमार पांडेय को निर्देशित दिए कि जर्जर भवनों को चिन्हित कर शीघ्र ही ध्वस्तीकरण का कार्य कराएं।इस दौरान डीएम कायाकल्प योजना के तहत दिव्यांग शौचालय टाईलीकरण एवं चाहारदीवारी निर्माण में हुई प्रगति के बारे में चर्चा की। जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की समीक्षा करते हुए अतिशीघ्र जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने को निर्देशित किए। आगामी सत्र के संबंध में नामांकन बढ़ाने स्कूलों में पठन-पाठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत कौशलों के विकास को मॉनिटर करने की व्यवस्था विकसित ...