जहानाबाद, मई 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 24 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद अतिक्रमण नल जल, वेतन भुगतान, परिसिमन, अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, सिविल सर्जन, पीएचईडी विभाग, सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे।

समस्याओं का समाधान जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। करपी प...