जहानाबाद, अप्रैल 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 12 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, मारपीट, कब्जा, राजस्व विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, अनुमंडल कार्यालय, जन शिकायत, विधि शाखा, शस्त्र, आपदा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार का आयोज...