शामली, मई 30 -- जलालाबाद। चौदह साल से अटके बारात घर के निर्माण को पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी शामली आलोक यादव द्वारा नगर पंचायत अधिकारियो को आदेश दिया है। जिसके बाद शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अधिशासी अधिकारी जे ई आदि की टीम ने अधूरे पडे बारात घर का स्थलीय नीरीक्षण कर अधूरे पडे कार्य का स्टीमेट तैयार किया है। करीब चौदह वर्षों से अधूरा पड़ा बारात घर आज भी नगरवासियों के लिए सफेद हाथी बना हुआ है। लाखो रुपये की लागत से निर्माण कार्य काफी हद तक पूर्ण होने के बावजूद भवन अब तक पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो सका, जिलाधिकारी के आदेश से 14 वर्ष से अटके बारात घर के वनवास के पूर्ण होने की आस जगी है। विगत दिनो जलालाबाद नगर पंचायत मे जिलाधिकारी आलोक यादव के नीरीक्षण के दौरान बारात घर के विशय मे जानकारी ली गई थी साथ उक्त निर्माण को पूर्ण करने के आदेश ...