सासाराम, जून 24 -- नोखा, एक संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा वर्ग 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके बावजूद नोखा पश्चिम पट्टी स्थित गुरुकुल अकादमी में विद्यालय संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...