लखीसराय, अप्रैल 4 -- कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र को लेकर गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेवजह भ्रष्टाचार के आरोपों में घसीटना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। अमर सिंह ने अपने बयान में कहा कि डीएम मिथिलेश मिश्र ने अपने कार्यकाल के दौरान लखीसराय को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और प्रशासनिक कुशलता के दम पर जिले को विकास की नई दिशा दी है, जिसकी चर्चा अब राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। उन्होंने आगे कहा कि मिथिलेश मिश्र ऐसे अधिकारी हैं जो आम जनता से लेकर विशेष वर्ग तक सभी के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.