मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर माजरा की प्रतिभा प्रतिभा पत्नी धीरज कुमार ने डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी दो पुत्रियों गुरूमीत रानी कक्षा 9 व उपासना रानी कक्षा-8 को विद्यालय कल्याणकारी कन्या इण्टर कॉलेज काजीखेडा-जागाहेडी से निकाला है, उन लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने मांग की कि जिला विद्यालय निरीक्षका को आदेश किया जाए कि वह उसकी पुत्रियों को कल्याणपुरी इण्टर कॉलेज काजीखेडा-जागाहेडी में पुन: दाखिला कराया जाने के आदेश पारित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...