बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने ही दो नए घड़े रखवाए गए हैं। दोपहर करीब एक बजे यहां पड़ताल की गई तो लोग सामने लगे हैंडपंप में प्यास बुझाते नजर आए। फरियादी खाईंपार मोहल्ला निवासी याकूब ने बताया कि घड़े में बूंद भर पानी नहीं है। मजबूरी में हैंडपंप से पानी पीना पड़ रहा है। यह भी पानी छोड़ दे रहा है। डीएम कार्यालय के बगल वाटर बैंक है, जो बंद है। कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह घड़े भरवाए गए थे। पानी खत्म हो गया है, अब शाम को भरवाए जाएंगे। मवई गांव से शिकायत लेकर आई वृद्धा जगरतिया ने बताया कि पानी नहीं मिल रहा है, गर्मी के मारे जैसे जान जा रही हो। बोले फरियादी यह भी पढ़ें- शोपीस के लिए रखे घड़े, पानी के लिए भटके फरियादीपानी की कमी की समस्या -कलेक्ट्रेट में डीएम साहब के पास फरियाद लेकर आए हैं। बहुत भीष...