लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने प्रदेश के समस्त बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए हैं कि 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित चकबंदी प्रक्रिया वाले ग्रामों की समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराएं।

परिस्थितियों का परीक्षण समीक्षा में पाया गया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 136 ग्रामों में 10 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम के तहत धारा-10 का प्रकाशन नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों तथा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को नोटिस जारी करते हुए चकबंदी कार्यों में विलम्ब का कारण एवं समयबद्ध कार्यवाही का विवरण एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उपाय और बैठकें चकबंदी आयुक्त ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों को नि...