गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में लगी लिफ्टों की खराब हालत को लेकर जिलाधिकारी से की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री, जीडीए, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को भी पत्र लिखा है। शिकायत में सोसाइटी में लगी लिफ्टों से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया है। आरोप है कि सोसाइटी की लिफ्ट अभी तक लिफ्ट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार वर्षों पहले सोसाइटी के विभिन्न टॉवरों में लगाई गई लिफ्टें अब काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जिन्हें बदलना जरूरी है। आरोप है कि आरडब्ल्यूए द्वारा नई लिफ्ट लगाने के लिए निवासियों को स्वयं खर्च वहन करने के लिए कहा जा रहा है। कुछ टॉवरों में लोगों ने अपने स्तर पर लिफ्ट बदलवाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है, जबकि अधिकांश न...