मैनपुरी, फरवरी 15 -- क्षेत्र के ग्राम जैली जिरौली में शंभू क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हो गया। गांव स्थित पंडित देवी दयाल फील्ड में समाजसेवी प्रशांत चौहान ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक खेल नहीं, बल्कि दो टीमों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक तरीका है। हार हो या जीत दोनों टीमों को आपसी तालमेल के साथ खेल को खेलना चाहिए। शुभारंभ मैच में जिरौली व रामनगर टीम के साथ खेला गया। टॉस जीतकर जिरौली टीम ने 80 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का खिताब जावेद खान को मिला। उन्होंने 58 रन बनाए और बोलिंग में एक विकेट भी लिया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर टीम 55 रन पर ही सिमट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...