हाथरस, अप्रैल 5 -- सिकंदराराऊ।हसायन क्षेत्र के गांव जिरौली कलां में शनिवार को निर्भय चौहान को सर्वसम्मति से राशन डीलर के रूप में चुना। क्षेत्रीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया एडीओ हसायन प्रेम किशोर तथा सचिव मुकेश कुमार की उपस्थिति में हुई। ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा, शिव कुमार, नागेंद्र चौहान, राम अवतार, नितिन चौहान, मुनेंद्र, सुमित, राघवेंद्र, धुर्वेन्द्र, युधिष्ठिर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...