नई दिल्ली, मई 21 -- Jio Platforms IPO: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर भारत के आईपीओ मार्केट पर भी पड़ा है। इस माहौल में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने आईपीओ प्लान को कुछ समय के लिए टाल रही हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की भी कुछ ऐसी ही योजना है। दरअसल, अरबपति मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली इस कंपनी ने अपनी आईपीओ की तैयारियां धीमी कर दी हैं। कंपनी ग्लोबल टेंशन और बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आईपीओ स्ट्रक्चर की समीक्षा कर रही है।क्या है टेंशन? ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जियो प्लेटफॉर्म्स अभी भी IPO के लिए जरूरी कागजात जमा करने की योजना बना रही है और किसी भी समय इस पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि इसके लिए कोई पक्की तारीख तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक ग्लोबल टेंशन ने शेयर बिक्र...