नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों का धमाका हुआ है। सोशल ड्रामा से लेकर हॉरर फिल्में ऑडियंस के बीच छाई हुई हैं। आज रविवार को देशभर में देखी गई फिल्मों की बात करें तो एक बार साउथ फिल्म ने बाजी मारी है। हिंदी फिल्में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। ये रही आज की टॉप 10 फिल्में-पर्दा एक तेलुगू फिल्म पर्दा इन दिनों खबरों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की है जहां पर औरतों को घूंघट में रखा जाता है। इसके पीछे एक परंपरा बताई गई है कि अगर कोई महिला सबके सामने बिना घूंघट के आ जाए तो उसे श्राप लगेगा। उसके श्राप का असर गांव की प्रेग्नेंट महिलाओं को लगेगा। ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यह भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म 'एन्ना विलई' की कहानी उड़ा देगी होश, शानदार है रेटिंगकॉलोनी एक साउथ कोरियन...