नई दिल्ली, जुलाई 2 -- डिजिटल पेमेंट्स बैंक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने राजस्थान में नेशनल हाईवे 48 (NH 48) पर मौजूद मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक नई शुरुआत की घोषणा की है। बैंक ने यहां FASTag और नंबर प्लेट की ऑटोमैटिक पहचान पर आधारित 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो' (MLFF) प्रोजेक्ट के तहत टोलिंग सिस्टम शुरू किया है। इस नई व्यवस्था से वाहनों को टोल प्लाजा पर रुके बिना आसानी से गुजरने की सुविधा मिलेगी। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की बात करें तो यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) की सहायक कंपनी है। यह पहल अक्टूबर 2025 में इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा जियो पेमेंट्स बैंक को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट के बाद शुरू हुई है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बैंक को भारत की पायलट मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल परियोजना के तहत गुरुग्राम और जयपुर के ...