जियो-टैग फोटो तय गूगल फॉर्म पर अपलोड कर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण पत्र : उपायुक्त
बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में फिट इंडिया अभियान के तहत "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" विषयवस्तु पर 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य केंद्र बिंदु "एक घंटा खेल के मैदान में" के तहत प्रत्येक नागरिक को कम-से-कम एक घंटे खेल के मैदान में खेल एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, फैलो रवि शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.