जियो टैगिंग को लेकर जबरदस्त विरोध, लखनऊ में बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी
लखनऊ, अगस्त 17 -- जियो टैगिंग की व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए व्यापारियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। लखनऊ किराना कमेटी, लखनऊ गल्ला खाद्य व्यापार मंडल, भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष मार्ग स्थित राम मंदिर के पास व्यापारियों ने बाजार पूरी तरह बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने सरकार और मंडी परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जियो टैगिंग की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई। इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने चेतावनी दी कि सरकार व्यापारियों की सहनशीलता की परीक्षा न ले। उन्होंने कहा कि व्यापार को सरल बनाने के बजाय नए-नए नियम थोपकर लालफीताशाही और विभागीय उत्पीड़न को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग का जीना द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.