संभल, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा में स्थित जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चोरी का मामला सामने आया है। टेक्नीशियन की ओर से पूरे मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टेक्नीशियन संजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव रंपुरा में लगा जियो कंपनी का मोबाइल टॉवर करीब दो वर्षों से बिजली बिल जमा न होने के कारण बंद था। कंपनी की ओर से 22 फरवरी को साइट शुरू करने भेजा। जब वह मौके पर पहुंचे तो, टावर से बैटरी, पावर केबल, जीपीएस यूनिट, एसएफपी मॉड्यूल, एमसीबी समेत अन्य तकनीकी उपकरण शामिल हैं। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...