नई दिल्ली, फरवरी 7 -- अगर आप ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं, तो आपके लिए एक्सट्रा डेटा ऑफर करने वाले प्लान बेस्ट हैं। हेवी इंटरनेट यूजर्स का प्लान में ऑफर किया जाने वाला डेली डेटा आमतौर पर 24 घंटे से पहले खत्म हो जाता है। ऐसे में इन यूजर्स के वे प्लान ज्यादा काम के हैं, जिनमें बिना किसी अडिशनल चार्ज एक्सट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को कुछ ऐसे प्लान ऑफर करते हैं। आज हम आपको इन्हीं में से दो बेस्ट प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 30जीबी तक एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। साथ ही ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।वोडाफोन-आइडिया का 1749 रुपये वाला प्लान यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा मिले...