बिजनौर, मार्च 31 -- नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन पंचायती मन्दिर नजीबाबाद मे 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर भगवान का जन्म कल्याणक उत्साह व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सामूहिक चालीसा पाठ एवं प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मन्दिर नजीबाबाद से 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर भगवान का जन्म कल्याणक प्रभात फेरी निकाली गई। जैन समाज श्राविकाओ ने धार्मिक भजनो पर झ़ूमते हुए भक्ति मय माहौल में जियो और जीने के संदेश दिया। मार्ग में काफी श्रद्धालुओं ने अपने घर के सामने पालकी की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सरजयती दिगम्बर जैन मन्दिर व पचायती मन्दिर पर ध्वजा स्थापित किया गया। समाज 108 कालसो से विशेष नमन कराया गया। अभिषेक प्रथम कलश की बोली पारसनाथ जैन परिवार, श्रीजी पर शान्ति धारा की बोली जितेंद्र जैन परिवार, आरती की बोली राजेश...