नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बेहद किफायती दाम में बेस्ट बेनिफिट वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। 220 रुपये से कम की कीमत वाले इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा। जियो अपने प्लान में यूजर्स को जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस दे रहा है। वहीं, एयरटेल के प्लान में सब्सक्राइबर्स को 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको टोटल 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 300 फ्री एसएमएस दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको 4 हजार रुपये की कीमत वाला Adobe Exp...