रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा और नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (एनईएसएसी) के बीच मंगलवार की सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य जियोस्पेशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जियो एआई) के क्षेत्र में विशेषज्ञता, अनुसंधान व शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है। एमओयू के तहत दोनों संस्थान जियोस्पेशियल एआई अनुप्रयोगों और शोध कार्यों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। साथ ही, बीआईटी मेसरा के स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी विद्यार्थियों और नेसैक के वैज्ञानिकों व रिसर्च फेलो के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। समझौते के अंतर्गत पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विशेष ओपन इलेक्टिव कोर्स, संयुक्त और सैंडविच मास्टर्स प्रोग्राम, अल्पकालिक प्रशिक्...