नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मुंबई। चांदी खरीदने के लिए अब ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं। जियोफाइनेंस ऐप पर जियोसिल्वर लॉन्च हो गया है, जहां ग्राहक सिर्फ Rs.10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक बार में Rs.10 से Rs.एक लाख तक की खरीद की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर असली चांदी सुरक्षित रखी जाएगी। ऐप पर चांदी की लाइव कीमत दिखेगी। भाव पसंद आया तो खरीदें और जरूरत पड़े तो बेच दें। बिक्री की रकम सीधे बैंक खाते में जाएगी। साप्ताहिक और मासिक सिल्वर एसआईपी का विकल्प भी है। जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड पहले से मौजूद है। यह भी पढ़ें- अपने iPhone में ऐसे सेटअप करें Apple Pay, बिना UPI कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...