लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवास का लाभ दिलाने जियोटैग की बात कहकर पूर्व में तैनात रहे सर्वेयरों द्वारा वसूली की शिकायतें डूडा तक पहुंची हैं। परियोजना अधिकारी डूडा संगीता सिंह ने इसको गंभीरता से लेते हुए कहा कि अगर जियोटैग करने या आवास दिलाने के नाम पर कोई पैसा मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें। इसकी जांच भी कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीओ डूडा ने बताया कि आवास योजना पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी स्तर पर लाभार्थी को कोई पैसा नहीं देना है। डूडा की परियोजना अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि प्रथम चरण की प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के दौरान शासन द्वारा नियुक्त सर्वेयर लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जबकि यह सर्वेयर पहले से ही हट...