जौनपुर, मार्च 14 -- शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बड़ागांव स्थित रौजे पर जियारत करने गई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला गुरुवार की देर शाम नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताया है। दावा है कि जिन लोगों पर गैंगरेप का आरोप है उनसे महिला का विवाद चल रहा है। अखंडनगर में विपक्षियों ने महिला और उसके परिजनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया है।सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर इलाके की एक महिला सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रहती है। 35 वर्षीय महिला गुरुवार को बड़ागांव स्थित रौजे पर जियारत करने गई थी। आरोप है कि देर शाम घर छोड़ने के बहाने उसी क्षेत्र के कुछ लोग अपने चार पहिया वाहन में बैठा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.