किशनगंज, जनवरी 30 -- पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष गोतम कुमार के नेतृत्व में यह अभियान जियापोखर चौक, खोखो बस्ती मोड़ एवं कन्हैया जी चौक पर संचालित किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने आम लोगों को यातायात नियमों और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने तथा सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों को समझाया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह सड़क दुर्घटना...