देवघर, मार्च 29 -- देवघर। चेंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के अध्यक्ष रवि केशरी ने देवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, प्लास्टिक पार्क तथा जसीडीह में करोड़ों रूपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल निर्माण एवं फेज-1 व फेज - 2 में करीब 50 करोड़ रुपए के लॉजिस्टिक पार्क टेंडर के निकाले जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 7 वर्ष पूर्व देवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टेंडर के माध्यम से 81 उद्यमियों को भूखंड आवंटित किया गया था। लेकिन आज तक देवघर से रांची तक, उद्योग सचिव से उद्योग मंत्री तक सैंकड़ों बार चिट्ठी लिखने के बाद भी 81 उद्यमियों को भूखंड का पोजीशन नहीं मिला है। कागज में आवंटन दिखा दिया गया है और जमीन पर डेवलपमेंट चार्ज के अलावा मेंटेनेंस चार्ज भी लग रहा है। लेकिन जब उद्यमी अपने आवंटित जमीन में चहार दीवारी निर्माण कराने जाते हैं तो वहां आसपास के ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.