धनबाद, अप्रैल 4 -- जोड़ापोखर। मानस सत्संग समिति जियलगोरा, डिगवाडीह की ओर से 54वें वार्षिक मानस महाधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम जियलगोरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास मानस मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। महाधिवेशन के दौरान प्रतिदिन सुबह परायणाचार्य अनिल पाठक वाचस्पति के सानिध्य में नवाहन परायण और मंदिर परिक्रमा की जाएगी। वहीं, हर दिन शाम 7 बजे से वाराणसी की प्रसिद्ध कथावाचक प्रियंका पाण्डेय (मानस गंगा) द्वारा संगीतमय राम कथा प्रस्तुत की जाएगी। नव परायण के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद 4 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव, 5 अप्रैल को सीता-राम विवाह उत्सव, 9 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ और 11 अप्रैल को प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...