धनबाद, जनवरी 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर के जियलगोरा सात नंबर स्थित श्री राम दरबार के वार्षिकोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह पहुंचे। विधिवत पूजा अर्चना कर माथा टेका। प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व आयोजन समिति ने श्री सिंह को स्वागत किया। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई थी। बुधवार को वेदी पूजन, सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ एवं सुन्दरकांड पाठ का किया गया था। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। समापन पर हवन और पूर्णाहुति के बाद शाम को स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन संध्या की शुरूआत गणेश स्तुति के साथ की गई। जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विनय रजवार ,अशोक सिंह, राहुल सिंह अनिल शर्मा आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...