बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। जिलाधिकारी ने शनिवार शाम को स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। जिम हाल के बाहर कबाड़ पड़े सामान को देख कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही वालीबाल हाल में अव्यवस्थाएं मिलने पर जिला क्रीड़ाधिकारी से यहां की फ्लोटिंग तत्काल ठीक कराने व फॉल सीलिंग की लाइटें हटाकर नई लगवाने के निर्देश दिए। डीएम अमित आसेरी रविवार को दोपहर अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच गए। यहां करीब छह माह से निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने यहां इनडोर वॉलीबॉल हाल, रिनोवेशन, निर्माणाधीन कबड्डी हाल, जिम हाल एवं बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया l जिम हाल में लाइट की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए l जिम हाल के बाहर पड़े निष्प्रयोज सामान को भी तत्काल हटाने को कहा। उन्होंने कबड्डी हाल का गुणवत्ता के साथ जल्द निर्माण पूरा करने को कहा। वॉलीबॉ...