शामली, अगस्त 28 -- यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब एक मिनट छह सेकेंड के फुटेज में अंकित के जिम से बाहर निकलने, कार के पास पहुंचने और इसके बाद चार हमलावरों द्वारा उसे घेरकर फायरिंग करने की पूरी घटना कैद हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार होते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जांच में शामिल कर हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों की पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अंकित बड़े इत्मीनान से जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचये है। वह अपना बैग कार में रखने के बाद दूसरी ओर से कार में बैठने के लिए बढ़ते है। कार का दरवाजा खोलते ही है। इसी दौरान चार पैदल पैदल उनकी ओर आते दिखाई देते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों ने उसे घेर लिया और फायरिंग ...