कन्नौज, मई 24 -- तिर्वा, संवाददाता। जिम सेंटर में एसी को ठीक करते समय इंजीनियर को करंट लग गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने बचाव किया और राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। परिजन ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगपुर नगरिया निवासी 22 वर्षीय इंजीनियर सुमित तिवारी पुत्र विमल तिवारी एक एसी कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को कंपनी में कस्बे के सुभाष नगर निवासी अरुण कुमार पुत्र बृजभूषण ने अपने जिम सेंटर पर एसी गड़बड़ होने से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का समाधान करने के लिए कंपनी से सुमित को जिम सेंटर भेजा गया था। शनिवार देर रात सुमित एसी ठीक कर रहे थे। तभी जोरदार करंट लगा और वहीं पर बेहोश होकर गिर ...