कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- स्थानीय कस्बा स्थित एक जिम के संचालक पर स्कूल प्रबंधिका ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सिराथू में रामलीला मैदान के पास रहने वाली दीक्षा सेठी पत्नी रामप्रकाश एक स्कूल का संचालन करती हैं। उन्होंने बताया कि वह स्थानीय तहसील के समीप स्थित जिम में रोजाना कसरत करने जाती थीं। रोज की तरह गुरुवार की शाम भी जिम पहुंचीं। इस दौरान संचालक ने अकारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। हाथ पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाल दिया। वह पिटाई करने पर आमादा था। आरोप है कि आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रेनर के साथ भी अभद्रता की। यह भी पढ़ें- वीडियो बनाने से मना करने पर शिक्षिका से मारपीट और छेड़छाड़, साथी शिक्षक पर एफआईआर पीड़िता के अनुसार, आरोपी जिम में बाहरी लोगों को बुलाता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.