मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती ने जिम संचालक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडयो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जिम संचालक ने उसे डरा धमका कर चार लाख रुपये ऐंठ चुका है। आरोपी ने अपने दोस्त से भी कॉल कराके धमकी दिलवाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जिम संचालक सुहैल मलिक और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को वह हिमगिरी स्थित जिम से जुड़ी थी। उसके कुछ दिन बाद से एक युवक उका पीछा करने लगा। पीड़िता के अनुसार हरथला के मंगल बाजार निवासी जिम संचालक/ट्रेनर सुहैल मलिक ने उस लड़के से पीछा छुड़वाया। इसके बाद जिम संचालक ने हमदर्दी दिखाकर पीड़िता से नजदीकी बढ़ा ली और बातच...