देहरादून, दिसम्बर 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्लेमनटाउन क्षेत्र में जिम संचालक और ट्रेनर पर जिम में आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मूल रूप से जिला बिजनौर जिले की रहने वाली एक 21 वर्षीय छात्रा क्लेमनटाउन क्षेत्र के एक पीजी में रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के ही फिट एंड फाइन जिम में एक्सरसाइज के लिए जा रही थी। आरोप है कि जिम का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी पिछले 10 दिनों से उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि ट्रेनर नदीम अंसारी उस पर लगातार उल्टे-सीधे कमेंट करता था और अश्लील बातें करता था। विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.