नई दिल्ली, मार्च 22 -- फिल्म धुरंधर 2 में हमजा के वफादार साथी का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिलकुल आसान नहीं था। एक वक्त था जब फिल्म धुरंधर-2 में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा दिल्ली के जनकपुरी के एक छोटे से जिम में नौकरी किया करते थे। मुस्तफा अहमद की पहली सैलरी महज 10 हजार रुपये महीने थी। मुस्तफा ने करीब 15 साल तक कड़ी मेहनत की और इस दौरान ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार को ट्रेनिंग भी दी।आसान नहीं रहा मुस्तफा का शुरुआती सफर मुस्तफा अहमद की शुरुआती जिंदगी काफी चुनौतियों भरी रही। वो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 2001 में महज 21 ...