नोएडा, मई 31 -- जेवर कोतवाली के सामने इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट को घटना की वजह बताई जा रही

आग लगने की घटना ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे में रविवार की सुबह एक जिम में अचानक आग लग गई। इससे पूरे परिसर में धुआं फैल गया। व्यायाम कर रहे लोग अंदर फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल और पुलिस का बचाव अभियान जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जेवर कोतवाली के ठीक सामने एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर प्रवीण चौधरी की जिम है। रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे जिम में अचानक आग लग गई। घटना के समय यहां करीब 15 लोग व्यायाम कर रहे थे। अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे जिम में भगदड़ जैसी स्थ...