पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ललौरीखेडा निवासी मनोज कुमार पुत्र महेंद्र कुमार ने 24 मार्च को जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 21 मार्च को चेतन गंगवार निवासी ग्राम कनाकोर ने अपने एक साथी के साथ उसकी जिम पर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की थी। उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिम में मौजूद लोगों ने किसी तरह उसको बचाया। आरोपी की जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को जहानाबाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी चेतन गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...